
गंगोलीहाट, प्रेस 15 न्यूज। त्रिपुरा देवी, बेरीनाग क्षेत्र में आयोजित होली मिलन समारोह इस बार केवल पर्व का उत्सव नहीं रहा, बल्कि जनसमर्थन और आत्मीयता का जीवंत दृश्य बन गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे वरिष्ठजन, मातृशक्ति और युवा साथियों ने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खजान चन्द्र गुड्डू का गर्मजोशी से स्वागत किया।
45 विधानसभा गंगोलीहाट से 2027 के विधायक पद के प्रबल दावेदार के रूप में खजान चन्द्र गुड्डू की मौजूदगी ने आयोजन को खास बनाया। उन्होंने क्षेत्र की देवतुल्य जनता के साथ रंगों का उत्सव मनाते हुए कहा कि जनता का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। मैं इस विश्वास को विकास और सेवा के माध्यम से लौटाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
समारोह में स्थानीय मुद्दों, युवाओं के रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य और पर्यटन विकास को लेकर भी सकारात्मक संवाद हुआ। उपस्थित गणमान्यजनों ने गुड्डू को जमीनी नेता बताते हुए कहा कि वे हर सुख-दुख में क्षेत्रवासियों के साथ खड़े रहते हैं।
मां त्रिपुरा देवी से क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए खजान चन्द्र गुड्डू ने 2027 में विकास की नई दिशा देने का संकल्प दोहराया। होली के रंगों के बीच यह आयोजन स्पष्ट संकेत दे गया कि गंगोलीहाट की जनता बदलाव नहीं, निरंतर सेवा और भरोसे की राजनीति चाहती है और इसी विश्वास के साथ खजान चन्द्र गुड्डू एक लोकप्रिय जननेता के रूप में उभर रहे हैं।









