अल्मोड़ा: सल्ट में चाय पानी विवाद: विधायक और जिला पंचायत सदस्य भिड़े, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा, प्रेस 15 न्यूज। अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के दौरान ‘चाय-पानी’ की व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ विवाद राजनीतिक तकरार में बदल गया। घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है।

बुधवार, 18 फरवरी को अल्मोड़ा जनपद के सल्ट क्षेत्र की न्याय पंचायत मछोड़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही थी।

Ad

इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर खाने-पीने और चाय-पानी की व्यवस्था को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली विवाद ने कुछ ही देर में तीखी बहस का रूप ले लिया।

इस बीच जिला पंचायत सदस्य हंसा नेगी ने कार्यक्रम से जुड़े खर्चों पर सवाल उठाते हुए आरटीआई के आधार पर खरीद में अनियमितताओं के आरोप लगाए। उनका दावा था कि दरी, ढोलक और अन्य सामग्री की खरीद में दर्शाया गया खर्च वास्तविकता से अधिक है।

वहीं, सल्ट विधायक महेश जीना का कहना है कि कार्यक्रम परिसर के भीतर खाने-पीने की व्यवस्था पर प्रशासन ने आपत्ति जताई थी और इसे बाहर करने के निर्देश दिए गए थे। विधायक के अनुसार, निर्देशों के बाद ही अनावश्यक विवाद खड़ा किया गया।

दूसरी ओर, हंसा नेगी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दूर-दराज के गांवों से शिविर में पहुंचे लोगों की सुविधा के लिए चाय-पानी की व्यवस्था जनसहयोग से की गई थी और इसका विरोध करना अनुचित है।

‘चाय-पानी’ से शुरू हुआ यह विवाद अब स्थानीय राजनीति में चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें