दुखद: (भीमताल) धारी ब्लॉक के दुदली में दर्दनाक हादसा: टैक्सी खाई में गिरी, 2 की मौत, 4 घायल

खबर शेयर करें -

भीमताल, प्रेस 15 न्यूज। भीमताल क्षेत्र के धारी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा दुदली के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक टैक्सी वाहन UK04TA1446 अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसे में दुदली निवासी लता देवी (40) पत्नी दिनेश चंद्र शर्मा और हरीश चंद्र बेलवाल (35) पुत्र भैरव दत्त बेलवाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, दिनेश चंद्र (48) पुत्र त्रिलोचन, कमल शर्मा (23) पुत्र विपिन चंद्र, नेहा बेलवाल (17) पुत्री हरीश चंद्र बेलवाल और सुभाष बेलवाल (13) पुत्र हरीश चंद्र बेलवाल घायल हो गए।

Ad

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।

प्रशासन के निर्देश पर मृतकों का पोस्टमार्टम पदमपुरी अस्पताल में कराया गया। साथ ही मृतकों के परिजनों और घायलों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें