जांच में बड़ा खुलासा: रामनगर, भवाली, भीमताल और लालकुआं के 34 स्कूलों पर कार्रवाई की तलवार लटकी 

खबर शेयर करें -

रामनगर/नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। जिले में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत उजागर करने वाली जांच रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने अब सख्त तेवर दिखाए हैं। अलग-अलग तहसीलों से आई जांच आख्या के आधार पर मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल ने एक साथ 34 निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इस कार्रवाई से रामनगर, भवाली, भीमताल और लालकुआं क्षेत्र के स्कूलों में हड़कंप मच गया है।

इससे पहले हल्द्वानी के 11 स्कूलों को भी कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। जिन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल, लक्ष्मी शिशु मंदिर, हाइलैण्डर पब्लिक स्कूल, मॉर्डन पब्लिक स्कूल तिकोनिया, विद्या पुष्प एकेडमी, क्वीन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जेम्स पब्लिक स्कूल, गुरु द्रोण पब्लिक स्कूल, निर्मला कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम, बीएलएम एकेडमी और सृजन स्कूल गोलापार शामिल हैं।

Ad

इधर, प्रशासन को उपजिलाधिकारी रामनगर, उपजिलाधिकारी न्यायिक (लालकुआं), उपजिलाधिकारी सदर नैनीताल और तहसीलदार कैंचीधाम की ओर से भेजी गई जांच रिपोर्ट में कई स्तरों पर अनियमितताएं और मानकों की अनदेखी सामने आई थी। इन्हीं गंभीर टिप्पणियों के आधार पर संबंधित विद्यालयों से जवाब-तलब किया गया है।

नोटिस पाने वाले स्कूलों में जय मोहन पब्लिक स्कूल, गुड लक पब्लिक स्कूल, मार्डन पब्लिक स्कूल, डीएसबी पब्लिक स्कूल, सेंट जोसफ पब्लिक स्कूल, ग्रीन फील्ड एकेडमी, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, ओक बर्ड पब्लिक स्कूल, डीडीसीएम पब्लिक स्कूल, गार्डन वैली पब्लिक स्कूल, शेमरोक प्री स्कूल, अल्फा मिशन पब्लिक स्कूल, मेहरा पब्लिक स्कूल, दीपक डिवाइन पब्लिक स्कूल, यूएसआर इन्दु इंटर कॉलेज, सेंट रूमी पब्लिक स्कूल, लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी, सनराइज पब्लिक स्कूल, मदर ग्लोरी पब्लिक स्कूल, श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, एनएल साह प्रॉपर्टी लर्निंग स्कूल शामिल हैं।

इसके अलावा भवाली, भीमताल, गरमपानी, बिंदुखत्ता और लालकुआं क्षेत्र के भी कई स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है, जिनमें डी वीटो स्कूल भवाली, डी एस एस पाल नैनीताल पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर फरसौली, मल्लिकार्जुन स्कूल भीमताल, वुड ब्रिज स्कूल डॉब लवेशाल भीमताल, आयुष्मान कॉन्वेंट स्कूल गरमपानी, स्कॉलर हेवन बिंदुखत्ता, एफ एस बिष्ट मेमोरियल स्कूल लालकुआं, बीडी जोशी मेमोरियल लालकुआं, ग्रीन वुड सीनियर सेकेंडरी लालकुआं, होली ट्रिनिटी स्कूल लालकुआं, मीना एकेडमी लालकुआं और शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल रामनगर प्रमुख हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारियों के माध्यम से सभी विद्यालयों को नोटिस तामील कराए जाएं और समयबद्ध तरीके से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए। साथ ही यह भी संकेत दिया गया है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक साथ इतनी बड़ी संख्या में स्कूलों पर हुई इस कार्रवाई से साफ है कि प्रशासन अब शिक्षा के नाम पर किसी भी तरह की लापरवाही या मनमानी को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। आने वाले दिनों में इस मामले में और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

 

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें