बारिश बनी आफत: नैनीताल जिले में 4 सड़कें बंद, 2 लोगों की गई जान, जानिए अब तक का अपडेट

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। जनपद नैनीताल में लगातार हो रही भारी बारिश का असर जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा गुरुवार शाम 5 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों (प्रातः 8 बजे तक) में जिले में औसतन 86.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक 124.4 मिमी वर्षा श्री कैंची धाम और 119.0 मिमी वर्षा नैनीताल में रिकॉर्ड की गई।

बारिश के कारण जिले के कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार गौला नदी का डिस्चार्ज 4,125 क्यूसेक, कोसी नदी का 9,298 क्यूसेक और नंधौर नदी का 856.62 क्यूसेक दर्ज किया गया।

Ad

इन क्षेत्रों में हुई प्रमुख वर्षा

श्री कैंची धाम – 124.4 मिमी

नैनीताल – 119.0 मिमी

बेतालघाट – 118.5 मिमी

मुक्तेश्वर – 96.2 मिमी

धानाचूली/खनस्यू (ओखलकांडा) – 80.0 मिमी

हल्द्वानी (काठगोदाम) – 72.0 मिमी

कालाढूंगी – 46.0 मिमी

रामनगर – 44.0 मिमी

चार ग्रामीण सड़कें बंद

रिपोर्ट के अनुसार भारी बारिश के कारण निम्नलिखित 4 ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित हैं—

1. मौरनोला–भीड़ापानी मोटर मार्ग (PMGSY काठगोदाम)

2. पदमपुर–स्यूड़ाकोट मोटर मार्ग (PMGSY काठगोदाम)

3. ढोलीगांव–कुलौन मोटर मार्ग (असस्थायी खंड, भवाली)

4. रातीघाट–बुधलाकोट मोटर मार्ग (PMGSY ज्योलीकोट)

चारों मार्ग 09 जुलाई 2026 को भारी बारिश के चलते बंद हुए हैं। संबंधित विभागों द्वारा मार्गों को जल्द खोलने की कार्रवाई जारी है।

जनहानि और नुकसान

आपदा रिपोर्ट के अनुसार अब तक दो लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा एक पशु (बछिया) की मौत की भी सूचना है। किसी आवासीय भवन को नुकसान की सूचना नहीं है।

बिजली आपूर्ति प्रभावित

बारिश के कारण नैनीताल और ब्लॉकडोबा क्षेत्र के कुछ गांवों में बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित हुई है। संबंधित विभाग विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास विशेष सावधानी बरतें।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें