रामनगर में युवक की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रामनगर, प्रेस 15 न्यूज। रामनगर क्षेत्र में नहर किनारे मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक की पहचान समीर उर्फ लक्की (20 वर्ष) निवासी आदर्श नगर शंकरपुर भूल, रामनगर के रूप में हुई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाली रात मृतक समीर, नजीर उर्फ रज्जू और आशीष साथ में नशा कर रहे थे। इसी दौरान आपसी विवाद बढ़ गया। झगड़े के दौरान समीर द्वारा नजीर को नहर में धक्का देने पर गुस्से में आकर नजीर ने समीर को नीचे गिराकर ईंट से सिर और चेहरे पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Ad

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और सबूत मिटाने के लिए ईंट और खून लगे कपड़ों को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया।

पुलिस ने नजीर पुत्र रज्जन खान उर्फ रज्जू निवासी गुलरघट्टी रामनगर (20 वर्ष) और आशीष पुत्र हेम सिंह निवासी पुछड़ी रामनगर (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल ईंट, कपड़े और जूते बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें