
हल्द्वानी/कालाढूंगी, प्रेस 15 न्यूज। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवी गुंजन तिवारी लगातार जनसेवा के माध्यम से लोगों के दिलों में अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।
गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनना, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जमीन पर काम करना, उनकी कार्यशैली को अलग पहचान दे रहा है। क्षेत्र में बढ़ती उनकी सक्रियता और जनहित के कार्यों से लोगों में नई उम्मीद जगी है।
समाजसेवी गुंजन तिवारी का मानना है कि समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब युवाओं को रोजगार, बच्चों को बेहतर शिक्षा और गांवों को मूलभूत सुविधाएं मिलें।
इसी सोच के साथ पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन लगातार क्षेत्र में सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। बिना ब्याज ऋण देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल हो या फिर खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने का संकल्प, गुंजन तिवारी लगातार इन अभियानों को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।
इसी क्रम में आज धापला गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पुष्पा देवी पत्नी दयानंद आर्य (पूर्व ग्राम प्रधान), धमोला के पूर्व ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश बुढ़लाकोटी, लीलाधर सती एवं गिरीश चंद्र पढ़ालनी भी मौजूद रहे।
इस दौरान यादव जी से स्कूल की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। खास तौर पर बच्चों के लिए पीने के पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय में जल्द वाटर फिल्टर लगाने का भरोसा भी दिलाया गया।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि गुंजन तिवारी केवल घोषणाएं नहीं करते, बल्कि जमीन पर उतरकर समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करते हैं। यही वजह है कि कालाढूंगी और कोटाबाग क्षेत्र में उनकी जनसक्रियता लगातार बढ़ रही है और लोग उन्हें अपने बीच एक मजबूत सामाजिक चेहरा मानने लगे हैं।









