कालाढूंगी: मानव सेवा से गौ सेवा तक… समाजसेवी गुंजन तिवारी की सेवा भावना को मिला संतों का आशीर्वाद

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी, प्रेस 15 न्यूज। जो इंसान बेजुबानों का दर्द समझ ले, वो समाज के दिल में हमेशा के लिए बस जाता है… कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में नशा मुक्ति, युवाओं को स्वरोजगार और जनसेवा की अलख जगाने वाले पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक एवं समाजसेवी गुंजन तिवारी आज मानव सेवा के साथ-साथ गौ सेवा के पवित्र संकल्प के साथ बैलपड़ाव रतनपुर गांव स्थित श्री कृष्ण विश्व मंगल गौ आश्रम पहुंचे।

यहां उन्होंने मंडल श्री महंत भगवान गिरी महाराज जी का आशीर्वाद लिया, गौ माता की सेवा की और बेजुबानों के संरक्षण का संकल्प दोहराया। इस दौरान गौ आश्रम अध्यक्ष भगवान रौतेला, पूर्व प्रधान धमोला, चंद्र प्रकाश बुढ़लाकोटी और गिरीश चंद्र पढालनी भी मौजूद रहे।

Ad

महाराज जी ने अपने प्रेरणादायी संदेश में कहा कि गौ माता केवल एक पशु नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की आत्मा हैं। गौ रक्षा और गौ सेवा सबसे बड़ी साधना है।

और शायद यही सोच गुंजन तिवारी को बाकी लोगों से अलग बनाती है। जहां आज राजनीति और समाजसेवा अक्सर दिखावे तक सीमित हो जाती है, वहीं गुंजन तिवारी लगातार जमीन पर उतरकर इंसानियत, संस्कार और सेवा का संदेश दे रहे हैं।

मानव सेवा के बाद अब गौ सेवा के इस संकल्प ने साफ कर दिया है कि उनका लक्ष्य सिर्फ लोगों का दिल जीतना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें