
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने जेईई (मेन) परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
विद्यार्थियों की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सशक्त शैक्षणिक मार्गदर्शन से उच्चतम लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
विद्यालय के छात्र दिव्यांश जोशी ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं, जन्यु कांडपाल ने 93.8 प्रतिशत, किसलय बिनवाल ने 92.3 प्रतिशत तथा आराध्या भट्ट ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता दर्ज की।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन को दिया।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि डीपीएस हल्द्वानी सदैव शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है, और जेईई (मेन) 2026 में मिली यह सफलता उसी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।









