हल्द्वानी: बिना कोचिंग के हंसिका ने हासिल किए 93.4% अंक, डॉक्टर बनने का सपना

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर हंसिका भल्ला ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93.4% अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। दून पब्लिक स्कूल की छात्रा हंसिका की इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

खास बात यह रही कि हंसिका ने बिना किसी कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया। खुद पर भरोसा किया और लक्ष्य साधकर मेहनत की। हंसिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता गीता भल्ला और पिता संजीव भल्ला की बेहतर परवरिश और संस्कारों को दिया। हंसिका के अनुसार, स्कूल में शिक्षकों का मार्गदर्शन और घर पर नियमित रिवीजन उनकी सफलता की कुंजी रहे।

Ad

उन्होंने बताया कि एक तय दिनचर्या और लगातार अभ्यास से पढ़ाई को आसान बनाया जा सकता है। हंसिका का सपना भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि पर घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें