राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का 12 फरवरी को हल्द्वानी दौरा, जारी हुआ कार्यक्रम 

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह 12 फरवरी को हल्द्वानी आ रहे हैं।

देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रातः 10 बजे से प्रस्थान कर 11:15 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज रामपुर रोड हल्द्वानी पहुंचेंगे।

Ad

प्राप्त कार्यक्रमानुसार, राज्यपाल हल्द्वानी आगमन के उपरांत वे राजकीय मेडिकल कॉलेज, रामपुर रोड, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा वहां आरक्षित समय के दौरान विभिन्न गतिविधियों में सम्मिलित रहेंगे।

इसके पश्चात माननीय राज्यपाल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी का भ्रमण करेंगे तथा चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को देखेंगे। कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत वे अपराह्न 1:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पुनः देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को राज्यपाल के भ्रमण के दृष्टिगत सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें