
मोटाहल्दू, प्रेस 15 न्यूज। (विक्की पाठक): प्रदेश में न्यायालय के आदेशों के बाद हुए चुनावी रण में लगभग सभी डायरेक्टर चुने गए हैं। अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य डेलीकेटों के लिए एक बार फिर से न्यायालय में अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है, जिसमे 27 फरवरी को सुनवाई होनी है।
इससे पूर्व बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड मोटाहल्दू के प्रबंध कमेटी के एक मात्र बकुलिया हाथीखाल सीट के सदस्य के चुनाव में नरेंद्र उपाध्याय ने पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश जोशी को 71 वोट से हराया है। जबकि अन्य 10 सीटों पर निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हो गए है।
सोमवार को मोटाहल्दू बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के प्रबंध कमेटी सदस्यों के चुनाव होने थे। जिसमें समिति के पूर्व अध्यक्ष हेम दुर्गापाल समेत सदस्य के 10 सीटों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गए।
जबकि बकुलिया हाथीखाल सीट पर नरेंद्र उपाध्याय व पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र जोशी के बीच काटे की टक्कर हुई। सोमवार प्रातः से शाम तक हुए मतदान में नरेंद्र उपाध्याय को 162 मत मिले जबकि। पूर्व प्रधान सुरेश चंद्र जोशी को मात्र 91 मत मिले।
नरेंद्र उपाध्याय की जीत पर सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष हेम दुर्गापाल, ग्राम प्रधान विपिन जोशी, शंकर जोशी, रमेश जोशी, कीर्ति पाठक, शेखर जोशी, विक्की पाठक, दीपेश कबड़वाल, भुवन दुर्गापाल, ललित पाठक व तारा लोशाली समेत अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दी है।
