हल्द्वानी: आंखों में सपने, दिल में स्कूल… APS में 12वीं के होनहारों का विदाई उत्सव

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भावनात्मक विदाई गीतों और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपने विद्यालय जीवन की मधुर स्मृतियों को साझा किया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और स्नेह के लिए आभार प्रकट किया।

Ad

विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में संस्कार, अनुशासन, भाषा और मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान रसनीत कौर को ‘मिस आर्डेनाईट’, तनिष पांडे को ‘मिस्टर आर्डेनाईट’ तथा मिहिर त्रिपाठी को ‘मिस्टर वर्सेटाइल’ का खिताब प्रदान किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक भुवन चंद्र उपाध्याय ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कक्षा 12 का यह पड़ाव विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ होता है। यह केवल एक शैक्षिक यात्रा का अंत नहीं, बल्कि एक नई, जिम्मेदार और आत्मनिर्भर जीवन यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, मजबूत चरित्र और सकारात्मक सोच का निर्माण करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के विद्यार्थी जहाँ भी जाएंगे, अपने आचरण, मेहनत और मूल्यों से विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा 12 के विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए तथा विद्यार्थियों के सम्मान में भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें