छात्रवृत्ति से वंचित न हों: यूओयू छात्रों को अंतिम अवसर का दिन तय

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू), हल्द्वानी में अध्ययनरत समस्त पात्र छात्र-छात्राओं को सूचित किया गया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति के अंतर्गत भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया अंतिम बार आयोजित की जा रही है।

यह जानकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी के पत्रांक छात्रवृत्ति/स्थापना/2025-26 के क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिलाधिकारी, नैनीताल के पुनः आदेशानुसार दी गई है।

Ad

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, जिन छात्र-छात्राओं ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन किया है तथा जिनके आवेदन संस्थान स्तर पर सत्यापित हो चुके हैं, लेकिन अब तक उनका भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है, उनके लिए यह अंतिम अवसर होगा।
भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ. सुमित प्रसाद ने बताया कि यह सत्यापन छात्रों के हित में अंतिम अवसर के रूप में दिया जा रहा है। निर्धारित तिथि के पश्चात भौतिक सत्यापन के लिए कोई अन्य तिथि निर्धारित नहीं की जाएगी।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि सत्यापन के समय सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां एवं छायाप्रतियां साथ लाना अनिवार्य है, ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा में भौतिक सत्यापन न कराने की स्थिति में छात्रवृत्ति लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपनी दशमोत्तर छात्रवृत्ति प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें