Lohaghat News: किताबी पढ़ाई से आगे बढ़े बच्चे, स्काउट-गाइड शिविर में सीखा सेवा का पाठ

खबर शेयर करें -

लोहाघाट, प्रेस 15 न्यूज। बच्चों को सेवा, अनुशासन, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने की दिशा में भारत स्काउट-गाइड का पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर महत्वपूर्ण संदेश देकर संपन्न हुआ। शिविर में स्काउट्स एवं गाइड्स ने प्रशिक्षण और परीक्षा के साथ समाज व पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा। सर्वधर्म समभाव प्रार्थना, प्रमाण पत्र वितरण और परिसर स्वच्छता अभियान के साथ शिविर का समापन हुआ।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लोहाघाट में आयोजित भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच परीक्षा शिविर का सर्वधर्म समभाव प्रार्थना, प्रमाण पत्र वितरण एवं परिसर स्वच्छता अभियान के साथ समापन हुआ।

Ad

मुख्य अतिथि एवं स्थल संयोजिका/प्रधानाचार्या प्रीति तिवारी ने प्रशिक्षण दल के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी स्काउट्स एवं गाइड्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर ब्लॉक सचिव स्काउट-गाइड दिनेश चंद्र जोशी, जिला कमिश्नर स्काउट श्याम दत्त चौबे, जिला कमिश्नर गाइड सुशीला चौबे, जिला सचिव दया कृष्ण जोशी, डॉ. भुवन चंद्र जोशी, वेद प्रकाश पंत, नवीन चंद्र जोशी, प्रशिक्षण आयुक्त/कैम्प प्रभारी स्काउट जनार्दन गड़कोटी, संगठन आयुक्त/कैम्प प्रभारी गाइड हेमा जोशी, स्काउट ऑनलाइन प्रभारी दिनेश चंद्र, स्काउट सचिव पाटी हरीश चंद्र गहतोड़ी, स्काउट सचिव बाराकोट अखिलेश जोशी, नीता लोहनी, पुष्कर नाथ गोस्वामी, संगीता सिंह, भूपेंद्र देव ‘ताऊ’, महेंद्र घरती, कुमारी ज्योत्सना भट्ट तथा भोजन व्यवस्थापक दीपक जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग के लिए विद्यालय परिवार, पुलिस प्रशासन लोहाघाट एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें