
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 4 फरवरी को दो दिवसीय हल्द्वानी भ्रमण पर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 04 फरवरी को अपरान्ह 12ः00 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर, अपरान्ह 01ः00 बजे एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी पंहुचेंगे। मुख्यमंत्री एफटीआई हैलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 01ः20 बजे अमरदीप होटल पहुंचकर वहां प्रेसवार्ता करेंगे।
प्रेसवार्ता के उपरान्त मुख्यमंत्री अपराह्न 2ः50 बजे होटल अमरदीप से प्रस्थान कर 3:00 बजे एमबी इण्टर कॉलेज मैदान हल्द्वानी पहुंचकर भगवान शिव कथा में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री वहॉं से कार द्वारा जमरानी बांध परियोजना स्थल जमरानी को प्रस्थान कर 4ः10 बजे निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री अपरान्ह 5:00 बजे जमरानी हैलीपैड से हैलीकॉप्टर द्वारा गोलापार हैलीपैड काठगोदाम को रवाना होंगे, वहॉ से कार द्वारा सर्किट हाउस काठगोदाम के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
पांच फरवरी को सुबह राज्यमंत्री शंकर कोरंगा के पुत्र के जनेऊ कार्यक्रम में शामिल होंगे।









