हल्द्वानी में कल जुटेगा भाजपा का ‘पावर सेंटर’, CM धामी भी रहेंगे मौजूद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव का रण धीरे-धीरे गरमाने लगा है। भाजपा ने लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की रणनीति पर काम तेज कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को हल्द्वानी में भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इन बैठकों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री धामी बुधवार, 9 सितंबर 2026 को हल्द्वानी पहुंचेंगे। वह होटल विंटेज ग्रीन में आयोजित विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद दोपहर में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।

Ad

दिन के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री होटल अमरदीप, देवलचौड़ चौराहा में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में भी प्रतिभाग करेंगे।

भाजपा के प्रदेश नेतृत्व का एक साथ हल्द्वानी में जुटना राजनीतिक लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति और आगामी राजनीतिक रोडमैप पर मंथन को इस बैठक से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा जहां लगातार तीसरी जीत की जमीन मजबूत करने में जुटी है, वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को चुनौती देने के लिए संगठन को और धार देने की कवायद तेज होती दिख रही है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मुताबिक वह सुबह 9:55 बजे लोहियाहेड हेलीपैड, खटीमा से रवाना होकर 10:05 बजे एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके बाद होटल विंटेज ग्रीन में कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम को प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक के बाद उनका कार्यक्रम आगे बढ़ेगा।

हल्द्वानी में होने वाली बैठकों को 2027 के चुनावी रण से पहले भाजपा के संगठनात्मक और राजनीतिक मंथन के तौर पर देखा जा रहा है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें