बेस अस्पताल हल्द्वानी को मिला नया नेतृत्व, डॉ. तिवारी ने संभाली पीएमएस की जिम्मेदारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। हल्द्वानी के बेस अस्पताल में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने सोमवार को अस्पताल के नए प्रधान चिकित्सा अधीक्षक (पीएमएस) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं मरीज-केंद्रित बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में सोमवार को नए प्रधान चिकित्सा अधीक्षक (पीएमएस) डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान पीएमएस डॉ. केएस दताल ने उन्हें पदभार सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं।

Ad

कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. तिवारी का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

बताते चलें कि शासन स्तर पर स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर चिकित्सकों के तबादले किए गए हैं। हालांकि, अभी संबंधित चिकित्सकों को कार्यमुक्त (रिलीव) किए जाने के आदेश जारी नहीं हुए हैं। ऐसे में शासन के निर्देश मिलने के बाद नए पीएमएस डॉ. मनोज कुमार तिवारी ही अस्पताल के चिकित्सकों को कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

इस दौरान अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चंचल माथुर, डॉ. आरएस भौत, केतन पंत सहित अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें