बड़ी खबर: ओबीसी सीट के बाद हल्द्वानी में एक और बदलाव, नगर आयुक्त बनीं ऋचा सिंह

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। इधर नगर निगम की सीट ओबीसी यानी अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई और इधर नगर आयुक्त के पद से विशाल मिश्रा की विदाई हो गई।

अब वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी और हल्द्वानी की पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह हल्द्वानी नगर निगम में नगर आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगी। वर्तमान में ऋचा सिंह के पास डिप्टी कलेक्टर नैनीताल की जिम्मेदारी थी। उन्होंने स्कूली छात्राओं के लिए सुरक्षित परिवेश बनाने की दिशा में हल्द्वानी समेत नैनीताल जिले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके काम को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भी सराहा था जिसके बाद स्कूली छात्राओं के लिए पूरे प्रदेश में यह मॉडल लागू हुआ।

आज शाम शासन ने सात आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव का आदेश जारी किया। विशाल मिश्रा को जीएमवीएन का एमडी बनाया गया है। साथ ही उन्हें जल जीवन मिशन के मिशन निदेशक की जिम्मेदारी भी मिली है।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें