
नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल की पंगोट रोड में गहरी खाई में गिरने से 34 वर्षीय युवक की जान चले गई। सूचना पर एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू चलाया और जख्मी भुवन को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि नैनीताल के सात नंबर निवासी 34 वर्षीय भुवन राम आर्या अपने 6 साथियों के साथ पिकनिक मनाने गए थे।
नैनीताल से किलबरी पंगोट रोड में एक युवक के खाई में गिरने की सूचना के बाद मल्लीताल पुलिस, दमकल विभाग और एस.डी.आर.एफ.टीम मौके के लिए रवाना हो गई। घटनास्थल में स्थानीय युवाओं का भी जमावड़ा लग गया। गहरी खाई में गिरे युवक को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
काली अंधेरी रात और घना जंगल होने के कारण खाई में गिरे युवक को तलाशने में कई मुश्किलें आई। शाम लगभग 7:30 बजे आपदा प्रबंधन नैनीताल को सूचना मिलने के बाद रैस्क्यू टीमें घटनास्थल पहुंची और ऑपरेशन शुरू किया गया। एस.डी.आर.एफ.के उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने विषम परिस्थितियों में तत्काल रैस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
स्थानीय युवाओं ने रेस्क्यू में जमकर सहयोग दिया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई से घायल भुवन कुमार आर्य को स्ट्रैचर में रखकर निकाला। खाई से घायल भुवन को सड़क तक लाया गया जहां से उन्हें सीधे एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए बीडी पाण्डे अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने भुवन को मृत घोषित कर दिया।
(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)









