भीमताल के गोरखपुर तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर CCTV में कैद

खबर शेयर करें -

भीमताल, प्रेस 15 न्यूज। भीमताल में बुधवार देर शाम एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से करीब चार से पांच दुकानों के बाहर की झांप तहस नहस हो गई। गनीमत रही जब तेज रफ्तार ट्रक इस सड़क से गुजर रहा था तब सड़क खाली थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब पुलिस जांच में ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।

भीमताल के गोरखपुर तिराहे पर एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने दुकान के आगे लगी छत को तोड़ डाला। ट्रक, छत (झांप) तोड़ते हुए सीधे चलता बना। इस जगह, दोपहर के समय भीड़ होती है, लेकिन रात को समय होने के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई।

Ad

भीमताल में टला बड़ा हादसा👇🔴 CCTV फुटेज 

ट्रक लगभग चार-पांच दुकानों की छत को नुकसान पहुंचा गया। घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। दुकान मालिक जगदीश सिंह ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है और ट्रक की जानकारी भी सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस को मुहैय्या करा दी है। हल्द्वानी से पहाड़ की तरफ जा रहे ट्रक की जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

(वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट)

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें