
भीमताल, प्रेस 15 न्यूज। अगर व्यक्ति में संस्कार के बीज न पड़े हों तो कभी न कभी वो ऐसी हरकत कर ही बैठता है जो उसे और उसके पूरे परिवार को शर्मिंदा कर देती है।
ऐसा ही कुछ नौकुचियाताल के पास रहने वाले 25 और 40 साल के दो युवकों के साथ भी हुआ। उनकी एक हरकत ने न केवल उन्हें सलाखों के पीछे भिजवाया बल्कि नैनीताल पुलिस को उनकी पूरी कुंडली जगजाहिर करने का अवसर भी दे दिया।
20 नवंबर को भीमताल थाने में युवती ने तहरीर दी कि 19 नवंबर की रात में दो बाइक सवार व्यक्तियों द्वारा उसके साथ छेड़छाड़, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी और अपहरण करने का प्रयास किया गया।
तहरीर के आधार पर थाना भीमताल में सुसंगत धाराओं में बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया। एक्टिव मोड में आई पुलिस टीम ने आनन फानन में मुखबिरों से संपर्क साधा और दोनों अभियुक्तों को चंद घंटों में गिरफ्तार भी कर लिया। अब दोनों का ठिकाना जेल है।
ये हैं मां बहनों को छेड़ने वालों की पहचान
प्रेम सिंह मेहता पुत्र प्रताप सिंह
हाल पता: नौकुचियाताल, भीमताल
मूल पता ग्राम अनरसा, पो. देवलचौरा, बागेश्वर
उम्र: 40 वर्ष
धर्मेन्द्र पुत्र नैन सिंह
हाल पता: नौकुचियाताल, भीमताल,
मूल पता चमोली सैड़, पो. बानघाट, थाना सतपुली, पौड़ी गढ़वाल, उम्र: 25 वर्ष









