हल्द्वानी निवासी संगीतकार सलिल पंत कैलीफोर्निया के “ग्लोबल म्यूजिक अवार्ड-2025” से सम्मानित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। शहर निवासी संगीतकार सलिल पंत को “ग्लोबल म्यूजिक अवार्ड-2025” से नवाजा गया है। सलिल पंत को कैलीफोर्निया अमेरिका के प्रतिष्ठित “ग्लोबल म्यूजिक अवार्ड-2025” से सम्मानित किया गया है।

संगीतकार सलिल, स्वर संगम हल्द्वानी के निदेशक आचार्य हरीश चन्द्र पंत के सुपुत्र हैं। बीटेक  और वायलिन में विशारद की उपाधि प्राप्ति के उपरांत सलिल एक दशक से मुम्बई में संगीत निर्माण के रचनात्मक कार्य से जुड़े हैं।

Ad

आचार्य हरीश चन्द्र पंत ने बताया कि सलिल पंत की संगीत रचना “रिलैक्स -इट विल ऑल बी फाइन” को न्यू ऐज और एक्सपेरिमेंटल श्रेणियों में दो ब्रान्ज मेडल अवार्ड मिले हैं जो उनके चर्चित एल्बम “टेक मी टू स्लीप” की अत्यन्त महत्वपूर्ण शांत व ध्यानात्मक सांगीतिक अभिव्यक्ति हेतु प्रदान किए गए हैं।

अमेरिकन ग्लोबल म्यूजिक अवार्ड्स दुनिया के प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय संगीत सम्मानों में एक प्रतिष्ठित सम्मान है जो स्वतंत्र संगीतकारों को उनकी रचनात्मकता ,साउंड डिजाइन और वैश्विक संगीत में योगदान के लिये प्रदान किया जाता है। प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय जूरी सदस्यों द्वारा वैश्विक प्रतिभाओं का मूल्यांकन किया जाता है जिसमें भारत के ग्रैमी विजेता संगीतकार रिकी केज भी एक सम्मानित जूरी सदस्य हैं।

हल्द्वानी, उत्तराखंड व देश के प्रतिष्ठित कलाकारों ने सलिल पंत को इस वैश्विक स्तर की उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad Ad Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें