नैनीताल के सलड़ी तोक हरिनगर निवासी यशपाल ने स्टेयरिंग छोड़ बीज से की दोस्ती, आमदनी बढ़ी… मिसाल भी बने

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। क्या कहेंगे लोग… अक्सर ये तीन शब्द हमारी सफलता के बाधक बनते हैं। अगर यही तीन शब्द मैं करके रहूंगा… बन जाएं तो हम अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। कहने का आशय यही है कि कुछ करने का जुनून हो तो सफलता जरूर मिलती है।

इस बात को सलड़ी तोक हरिनगर निवासी यशपाल आर्या ने सच साबित कर दिखाया है।

यशपाल आर्या ने जैविक खेती कर न केवल अपनी आय बढ़ाई है बल्कि समाज के दूसरे लोगों के लिए भी नजीर बने हैं।

उनका कहना है कि जिस किसी के पास थोड़ी सी भी जमीन है, वह उसमें जैविक खेती करके अपनी आय बढ़ा सकते है। साथ ही कृषि कार्य करने से हमारी पशुओं की एवं पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है।

यशपाल पहले टैक्सी चालक थे लेकिन लॉकडाउन के कारण कार्य छूट गया। जिससे परिवार का भरण-पोषण करने के लिए एक बड़ी चुनौती आ गयी थी।

बेरोजगार होने के बाद उन्होंने कृषि करने का मन बनाया। इसके लिए कृषि अधिकारियों से सम्पर्क कर कृषि के लिए मिलने वाली सुविधाएं की जानकारी मिली, जिससे में प्रेरित होकर कृषि करने की सोची।

उन्होंने बताया कि विभाग से पावर बीडर खेतों को लिए सब्सिडी में दिया। जिससे बंजर भूमि को कृषि योग्य बनाया, पश्चात उन्नत खेती के लिए पन्तनगर कृषि विज्ञान केन्द्र में उन्नत खेती के साथ जैविक खेती का भी प्रशिक्षण लिया।

प्रशिक्षण के बाद बंजर भूमि कृषि योग्य बन गयी।जिसमें मक्का, धान, सोयाबीन, गेहूँ, जौ, मसूर लगाना शुरू किया और खेतों से अच्छा उत्पादन मिलने लगा।

कृषि विभाग से कम्पोस्ट तैयार करने के लिए अनुदान में वर्मी कम्पोस्ट दिया गया। साथ ही उद्यान से फलदार पौध और मत्स्य विभाग से मछली का कच्चा तालाब बनाया, जिससे आजीविका में बढ़ोतरी होने लगी। जिससे परिवार के सामने भरण-पोषण की समस्या खत्म हो गयी। साथ ही वर्तमान में यशपाल आर्या प्रगतिशील कृषक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कृषि विभाग का आभार व्यक्त किया है।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें