अभिषेक गोस्वामी बने हल्द्वानी MBPG कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड के महाविद्यालयों में शनिवार का दिन छात्रसंघ चुनाव के नाम रहा। दो साल बाद छात्रसंघ चुनाव के मतदान के लिए छात्र छात्राओं में गजब का उत्साह दिखा।

परिणामों की बात करें तो प्रदेश के अधिकतर महाविद्यालयों में एनएसयूआई के अध्यक्ष प्रत्याशियों की जीत हुई।

Ad

उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कालेज का छात्रसंघ चुनाव इस साल भी दिलचस्प रहा। अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP ने दमदार वापसी की है। अभाविप के प्रत्याशी ऋषभ मल्होत्रा ने नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया NSUI के प्रत्याशी हरीश चंद्र जोशी को 657 वोटों से करारी शिकस्त दी।

अन्य महाविद्यालयों में अध्यक्ष पद की बात करें तो हल्दूचौड़ (लालकुआं) के एलबीएस डिग्री कॉलेज में NSUI के दीपक अध्यक्ष बने। नैनीताल के डीएसबी कैंपस में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय करन सती जीते। अल्मोड़ा की सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी में भी NSUI बुलंद रही। यहां लोकेश सुप्याल अध्यक्ष बने।

बाजपुर डिग्री कॉलेज में भी NSUI का परचम लहराया। यहां महेंद्र सिंह बोरा अध्यक्ष बने। हल्द्वानी के महिला डिग्री कॉलेज में NSUI की भावना थापा अध्यक्ष बनी। ऋषिकेश डिग्री कॉलेज में एबीवीपी के मयंक भट्ट अध्यक्ष बने।

जबकि कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में रात नौ बजे तक भी मतगणना जारी रही। यहां एबीवीपी के अभिषेक गोस्वामी और एनएसयूआई के कमल बोरा में काटें की टक्कर है।

अभी तक 11वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अध्यक्ष पद पर ABVP के अभिषेक गोस्वामी 91 वोटों की बढ़त लिए हैं।

रात 9:37 बजे तक 12वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अभिषेक गोस्वामी 122 वोटों की बढ़त लिए हैं। कुल 16 राउंड की मतगणना होनी है।

14वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। अब भी अभिषेक गोस्वामी कुल 113 वोटों से आगे चल रहे हैं। 15 वें राउंड में 115 वोट से अभिषेक आगे चल रहे हैं। अब बस एक राउंड की मतगणना बची है। ऐसे में तय माना जा रहा है कि एबीवीपी के अभिषेक गोस्वामी ही इस बार एमबीपीजी छात्रसंघ के अध्यक्ष बनेंगे।

एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी ने 145 वोट से दर्ज की जीत। एबीवीपी प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी को मिले 1738 वोट जबकि एनएसयूआई प्रत्याशी कमल बोरा को 1593 वोट मिले।

बताते चलें कि इस बार कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय में सबसे कम 26% मतदान हुआ। यहां कुल 13978 विद्यार्थियों में से कुल 3599 छात्र छात्राएं वोट देने पहुंचे।

वहीं ABVP और NSUI समर्थकों के बीच जमकर पत्थर भी चले। इस दौरान स्थिति संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। इस दौरान कई सत्ताधारी और विपक्ष के नेता भी बवाल के बीच नेतागिरी चमकाने में जुटे रहे।

खबर अपडेट की जा रही है….

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें