हल्द्वानी के 60 वार्डों में कौन कौन बन सकता है पार्षद, फाइनल आरक्षण जारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी के 60 वार्डों के आरक्षण की अंतिम सूची भी जारी हो गई है।

इससे पहले सोमवार दोपहर एक झटके में उत्तराखंड के 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका, 46 नगर पंचायतों का गणित बदल गया।

यह भी पढें : बड़ी खबर: उत्तराखंड में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू, 23 जनवरी को होगी वोटिंग

आरक्षण की पहली लिस्ट ने सबको चौंकाया था। ऐसे में किसी के सपने टूटे थे तो किसी ने सपना देखना शुरू कर दिया था। लेकिन अब एक झटके में निकाय चुनाव का पूरा गणित हिल गया है।

बात अगर हल्द्वानी नगर निगम की करें तो यहां भी अब नगर निकाय चुनाव दिलचस्प हो गया है। सबसे बड़ी मुश्किल उन नेताओं के सामने आ गई है जिन्होंने खुद को ओबीसी जाहिर कर दावेदारी की थी।

यह भी पढ़ें : राजनीति में सब मुमकिन है, बदल गया उत्तराखंड के 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका, 46 नगर पंचायतों का गणित

हल्द्वानी नगर निगम में बड़ा बदलाव हुआ है। अब यह सीट ओबीसी के बजाय अनारक्षित यानि सामान्य की गई है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के ओबीसी नेताओं को झटका लगा है। अनारक्षित होने से अब नगर निगम का चुनाव  दिलचस्प होने जा रहा है।

देखें वीडियो : हल्द्वानी सीट सामान्य होने पर क्या बोले राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी

वहीं अल्मोड़ा सीट ओबीसी के लिए आरक्षित हुई है। इसके साथ ही देहरादून नगर निगम को अनारक्षित, ऋषिकेश को अनुसूचित जाति, हरिद्वार को ओबीसी महिला, रुड़की को महिला, कोटद्वार अनारक्षित, श्रीनगर महिला, रुद्रपुर अनारक्षित, काशीपुर अनारक्षित और पिथौरागढ़ नगर निगम के मेयर पद को महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

इसके साथ ही नगर पंचायत और नगर पालिकाओं के आरक्षण में भी बदलाव हुआ है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: (गजब हो गया) हल्द्वानी नगर निगम की सीट हुई अनारक्षित, अल्मोड़ा सरक गई ओबीसी सीट

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें