
देहरादून, प्रेस 15 न्यूज। मुख्यमंत्री धामी ने आपदा से जूझ रहे अन्नदाता किसानों के दर्द में मरहम लगाने का काम किया है।
रॉयल डिलीशियस सेब ₹51/- प्रति किग्रा. और रेड डिलीशियस सेब एवं अन्य सेब ₹45/- प्रति किग्रा की दर पर (ग्रेड-सी सेब को छोड़कर) उद्यान विभाग के माध्यम से खरीदा जाएगा। इसके लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था मुख्यमंत्री घोषणा मद से की जाएगी।

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित धराली गांव सहित इसके आस-पास के क्षेत्रों के किसानों के दर्द को समझा है।यही वजह है कि यहां सेब की खरीद के लिए सीएम धामी ने घोषणा की है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इस संबंध में जारी एक परिपत्र में सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग को तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कर वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति का शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री को उक्त घोषणा के अनुपालन की वस्तुस्थिति से भी अविलंब अवगत कराए जाने की अपेक्षा की गई है।

