

Hemkund Sahib Yatra Uttarakhand: इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड में पावन चारधाम यात्रा में बढ़चढकर देश विदेश से श्रद्धालु और सैलानी पहुंच रहे हैं।
चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह चार बजे विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस मौके पर 500 से ज्यादा श्रद्धालु पावन पल के साक्षी बने। कपाट खुलते ही मंदिर बाबा के जयकारों से गूंज उठा।
वहीं पवित्र हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे। 22 मई को पंज प्यारों के नेतृत्व में पहला जत्था हेमकुंट साहिब के लिए रवाना होगा। लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारे से यात्रियों के जत्थे को रवाना किया जाएगा।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा पर जाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
+1
+1



