उत्तराखंड की लोकगायिका के पति रितेश जोशी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं सुनी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा 

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। एक बार फिर हल्द्वानी पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के दर्द को अनसुना किया। संवेदनहीन रवैया दिखाया जिसके बाद पीड़िता को न्याय के लिए कोर्ट के चक्कर लगाने को मजबूर कर दिया। दरअसल दुष्कर्म का आरोपी उत्तराखंड की जानी-मानी लोकगायिका का पति रितेश जोशी है।

आरोप है कि लोक माया उपाध्याय के पति रितेश जोशी ने उसे शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। बाद में वह शादी की बात से मुकर गया।

Ad

पीड़िता फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुंची, लेकिन हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मजबूरन महिला को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी और हर बार की तरह अब पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज करना पड़ा है। लोकगायिका माया उपाध्याय का पति इवेंट मैनेजर है।

मुखानी थाना क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय पीड़िता और आरोपी रितेश जोशी कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास में किराए के कमरे में रहता है। आरोप है कि महिला किसी तरह रितेश के संपर्क में आई। रितेश ने उसे अपने जाल में फंसाया और उससे शादी का वादा किया। रितेश उसे अपने किराए के कमरे में ले लिया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

महिला का कहना है कि इसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। वह गिड़गिड़ाई भी, लेकिन रितेश नहीं माना। मजबूरी में उसे कोतवाली पुलिस के पास जाना पड़ा। पुलिस ने तहरीर तो ले ली, लेकिन कार्रवाई नहीं की।

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस के चक्कर काट कर थकी महिला कोर्ट की शरण में पहुंची। कोर्ट ने शिकायत सुनी और कोतवाली पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए।

अब कोतवाली पुलिस आरोपी पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की बात कह रही है।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें