
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। जितने की गाड़ी नहीं उससे ज्यादा नंबर के लिए खर्च कर दे रहे हैं लोग। जी हां, हल्द्वानी में वाहन मालिकों के कुछ ऐसे ही मिजाज हैं। महंगाई की बातें इनके सामने बेईमानी सी हैं। इन्हें तो बस अपनी मनपसंद टू व्हीलर या फोर व्हीलर में अपने मनमाफिक नंबर चाहिए। फिर चाहे इसके लिए लाखों खर्च क्यों न हो जाएं। और इसी सनक या कहें दिमागी लोचे के चलते उत्तराखंड परिवहन विभाग मालामाल हो रहा है।
हल्द्वानी आरटीओ दफ्तर से जब फैंसी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी हुई तो पता चला एक शख्स ने अपने मनपसंद नंबर के लिए सात लाख 49 हजार तक खर्चने में भी देर नहीं लगाई।

आरटीओ (प्रशासन) डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी में पंजीयन चिन्ह Uk04AR सीरीज के फैंसी नंबरों की नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण हुई। जिसमें पंजीयन संख्या UK04AR0001 रुपए 7,49,000 में बिका।
इसी तरह से पंजीयन संख्या UK04AR0009 रुपए 507000, पंजीयन संख्या UK04AR0007 रुपए 3,31,000, पंजीयन संख्या UK04AR0003 रुपए 1,57,000, पंजीयन संख्या UK04AR0004 रुपए 91,000,पंजीयन संख्या UK04AR0005 रुपए 56,000, पंजीयन संख्या UK04AR0006 रुपए 46,000, पंजीयन संख्या UK04AR0008 रूपए 55000 मे नीलाम हुए।
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी संभाग डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि यह पूरी प्रकिया ऑनलाइन सम्पन्न हुई।
