
बरेली/काठगोदाम, प्रेस 15 न्यूज। रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए काठगोदाम से चलने वाली दो ट्रेनों को अक्टूबर महीने में दो दिन के लिए निरस्त किया है। ऐसे में अगर आप भी अगले महीने यानी अक्टूबर में यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है ताकि समय रहते आप तैयारी कर सकें। यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर संजीव शर्मा ने दी है।
निरस्तीकरण-

– 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस काठगोदाम से चलने वाली 07 एवं 14 अक्टूबर, 2025 को तथा 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस जम्मूतवी से चलने वाली 05 एवं 12 अक्टूबर, 2025 को निरस्त रहेगी।
– 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस काठगोदाम से 06 एवं 13 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली तथा 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से चलने वाली 07 एवं 14 अक्टूबर, 2025 को निरस्त रहेगी।

