

अल्मोड़ा, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड में नशे के सौदागर इतने शातिर हो चुके हैं कि पूछिए मत। एम्बुलेंस में मरीज की आड़ में नशा सप्लाई करने की खबरें अपने बहुत सुनी होंगी। आज पहाड़ में सब्जी सप्लाई करने की आड़ में दो तस्करों को अल्मोड़ा पुलिस ने दबोचा है।
रविवार को सल्ट पुलिस टीम ने चिमटाखाल सड़क मरचूला के पास चेंकिग के दौरान एक पिकअप को रोककर सवार चालक विशाल सिंह व परिचालक भूरे को पायदान के पास रखे कट्टों के बारे में पूछताछ की तो उनके द्वारा बताया गया कि इन कट्टों में सब्जी हैं। शक होने पर खोल कर देखा तो दो कट्टों में कुल 16.895 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद दोनों शातिरों को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजे को सराईखेत से रामनगर की ओर ले जा रहे थे जिसे वहां ऊंचे दामों में बेच कर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। गांजा किससे खरीद कर ला रहे थे उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
आरोपियों का नाम- पता
1- विशाल सिंह उम्र- 22 वर्ष पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी ग्राम वजीरगंज रेहडिया थाना वजीरगंज जिला बदायूं, उत्तर-प्रदेश हाल रामनगर जिला नैनीताल
2- भूरे उम्र-19 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम वजीरगंज रेहडिया थाना वजीरगंज जिला बदांयू, उत्तर प्रदेश हाल रामनगर जिला नैनीताल
बरामदगी- 16.895 किलोग्राम अवैध गांजा
कीमत- 4,22,375 ₹



