
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। हल्द्वानी में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन चालक ने अच्छे भले इंसान की जिन्दगी छीन ली। तेज रफ्तार थार ने हल्द्वानी के सत्यलोक कॉलोनी डहरिया निवासी 55 वर्षीय जीवन पंत को रौंद दिया। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब छह बजे टीपी नगर चौराहा के पास डहरिया निवासी जीवन पंत सड़क किनारे खड़े थे, तभी यूपी नंबर की तेज रफ्तार थार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पंत मौके पर ही अचेत हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस जांच में जुटी है।
What’s your Reaction?
+1
+1
+1
+1
+1
3









