गाजियाबाद से नैनीताल आए पर्यटकों की कार बीच सड़क पलटी, पुलिस बनी देवदूत, आठ की जान बची 

खबर शेयर करें -

मंगोली, कालाढूंगी, प्रेस 15 न्यूज। गाजियाबाद से परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार कालाढूंगी मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई।

बुधवार सायं लगभग 7 बजे के आसपास पुलिस चौकी मंगोली क्षेत्र, नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर ग्राम नलनी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। कार अर्टिगा (संख्या HR51CE1024), जो नैनीताल से कालाढूंगी की ओर जा रहा थी, के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा होना बताया गया।

कार में सवार गाजियाबाद के 08 लोग घायल हो गए। कुछ को गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना पर मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता टीम के साथ तत्परता से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे और घायलों को अपने निजी वाहन से कालाढूंगी अस्पताल भिजवाया। त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण घायलों की जान बचाई जा सकी और सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों की सूची

1. दीपाक्षी शर्मा (पत्नी अमित शर्मा, उम्र 40 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद

2. अंबिका शर्मा (पुत्री श्री शिव शर्मा, उम्र 16 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद

3. रचित शर्मा (पुत्र श्री शिव शर्मा, उम्र 19 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद

4. अमित शर्मा (पुत्र श्री रोहिताश शर्मा, उम्र 42 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद

5. पारुल शर्मा (पुत्री विकास शर्मा, उम्र 25 वर्ष) – दिल्ली

6. हेमा शर्मा (पत्नी श्री विकास शर्मा, उम्र 48 वर्ष) – दिल्ली

7. कार्तिक शर्मा (पुत्र श्री विकास शर्मा, उम्र 23 वर्ष) – दिल्ली

8. जीतराम (पुत्र श्री ठाकुर राम, उम्र 45 वर्ष) – चालक, सेक्टर 87, साईं रोड, फरीदाबाद, हरियाणा चालक

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें