

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। जाने माने साहित्यकार और शिक्षक डॉ. प्रदीप उपाध्याय के होनहार सुपुत्र अनुराग उपाध्याय ने एक बार फिर नाज करने का अवसर दिया है।
वर्तमान में अनुराग वीरचंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं।

डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि अनुराग मेधावी होने के साथ-साथ बहुमुखी प्रतिभा का धनी भी है। बीते दिनों उनके बनाए कई चित्र प्रदर्शित हुए।
इसमें सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार डॉ. आरपी सारस्वत की शिक्षाप्रद बाल पद्य कथाएं “चतुर मेमना और मूर्ख भेड़िया” के समस्त चित्र अनुराग द्वारा बनाए गए। अनेक एग्जीबिशन में उनकी पेंटिंग भी प्रदर्शित की गई हैं।
बताते चलें कि पिता डॉ. प्रदीप उपाध्याय की पांचवी पुस्तक पहाड़ाक बाबू का आवरण भी अनुराग ने ही बनाया है। उनकी एक बाल कॉमिक रचना ” मिट्टी और पत्थर” जल्द पाठकों के बीच होगी।
मेडिकल की पढ़ाई के साथ-साथ साहित्य, संगीत, चित्रकला और अभिनय सहित अनेक विधाओं में माहिर अनुराग की इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों और साहित्यकारों ने बधाई दी हैं।
“प्रेस 15 न्यूज” की पूरी टीम की तरफ से होनहार अनुराग उपाध्याय को उज्जवल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं…



