उत्तराखंड: पुष्‍कर सिंह धामी के लिए अपनी विधायकी छोड़ने वाले चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी विधायकी छोड़ने वाले चंपावत के पूर्व विधायक और उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का शुक्रवार सुबह करीब सात बजे देहरादून में निधन हो हुआ। वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। जिस कारण वह दून अस्‍पताल में भर्ती थे।

बताते चले कि 2022 विधानसभा चुनाव में खटीमा से चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री धामी को चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी का भरपूर साथ मिला था। कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ी थी। जिसके बाद धामी चंपावत के विधायक बनकर मुख्यमंत्री बन सके थे।

जानकारी के मुताबिक, कैलाश का पार्थिव शरीर काशीपुर आने की संभावना है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। शाम 4 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी। जिसके बाद पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें