
कोटद्वार, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड में जंगली जानवरों की दस्तक लगातार आबादी क्षेत्र में बढ़ रही है।कोटद्वार में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में एक गुलदार ने चार साल की बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला। बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की है। गुलदार ने चार साल की रिया पुत्री जितेंद्र रावत पर हमला किया और उसे घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान परिवार में चीख पुकार मच मच गई। सभी ने बच्ची की तलाश शुरू की।

कड़ी मशक्कत के बाद कुछ दूरी पर बच्ची का शव मिल गया। क्षेत्र के लोगों ने गुलदार पकड़ने और परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। सूचना मिलते ही गढ़वाल वन प्रभाग के रेंजर नक्षत्र शाह टीम के साथ गांव के लिए रवाना हो गए हैं।
What’s your Reaction?
+1
+1
+1
+1
+1
1
