कालाढूंगी: ग्रामसभा नयागांव चंदन सिंह में रामलीला कमेटी का गठन, रामभक्त नवीन बुड़लाकोटी अध्यक्ष और सूरज बुड़लाकोटी सचिव बने

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। ग्राम सभा नयागांव चंदन सिंह में वर्ष 2024- 25 के श्री रामलीला मंचन के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। सर्वसहमति से नवीन चंद्र बुड़लाकोटी अध्यक्ष और सूरज बुड़लाकोटी सचिव बनाए गए।

निवर्तमान अध्यक्ष सोहन लाल कंबोज ने नए अध्यक्ष नवीन चंद्र बुड़लाकोटी को उनके कुशल कार्यकाल के लिए बधाई दी। साथ ही श्री रामलीला मंचन में पूर्ण सहयोग का भरोसा देते हुए कमेटी के सभी पूर्व साथियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

श्री रामलीला कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवीन चंद्र बुड़लाकोटी ने कहा कि क्षेत्र के रामभक्त और प्रबुद्ध जनों ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उस जिम्मेदारी को वह पूरे समर्पण से निभाएंगे। भगवान श्री राम के इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के लोगो का भी भरपूर सहयोग मिलेगा, ऐसी मैं कामना करता हूं।

नवनिर्वाचित सचिव सूरज चंद्र बुड़लाकोटी ने विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री रामलीला के सफल मंचन का भरोसा दिया।

इस अवसर पर रामभक्त जगदीश चंद्र जोशी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, देव सामंत, उमेश यादव, करण बनौला, वीरेंद्र बनौला, हिमांशु सिंह, अंकित पांडे, कुलबीर कंबोज, अशोक सिंह बोहरा उपस्थित रहे।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें