नैनीताल में घर से दूर ड्यूटी पर मुस्तैद जवानों के हाथों में सजी राखी

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। भाई बहन के अटूट प्रेम की निशानी रक्षाबंधन पर्व आगामी 9 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर खासकर बहनों में उत्साह चरम पर है। नैनीताल में महिलाओं ने आर्मी कैंट क्षेत्र में जवानों को राखी बांध उनके सुरक्षित रहने की कामना की। जवानों ने भी राष्ट्र को सुरक्षित रखने की शपथ ली।

नैनीताल के कैंटोनमेंट क्षेत्र में आयोजित रक्षाबंधन का त्योहार आज घर से दूर ड्यूटी कर रहे फौजियों के साथ मनाया गया। नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने पहले कैंटोलमेंट बोर्ड के सीईओ वरुण कुमार और फिर 2आईसी के कमांडिंग ऑफिसर पाटिल प्रह्लाद के साथ दर्जनभर जवानों को टीका, राखी और मीठा खिला राखी का त्योहार खूब जोशोखरोश से मनाया।

Ad

विधायक के साथ आई लेक सिटी क्लब की महिलाओं ने फौजी भाइयों को टीका लगाकर राखी बांधी और उनका मुंह मीठा किया। सभी महिलाओं ने सभी अधिकारियों और जवानों को एक के बाद एक करके सामूहिक हॉल में टीका लगाया, राखी बांधी और मिठाई खिला मुंह मीठा किया। इस मौके पर सभी फौजियों ने राष्ट्र समेत यहां के लोगों की पूरी तरह से रक्षा करने का वचन दिया।

इस मौके पर कैंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य बहादुर रौतेला ने वरिष्ठ महिला भाजपा नेत्री विमला अधिकारी, कविता साह गंगोला, ज्योति धौडियाल, रीना मेहरा, दीपिका बिनवाल, मीनू बुडलाकोटी, राधा खोलिया, मीरा बिष्ट, ग्राम प्रधान गेठिया रिंकू, रेखा आदि का स्वागत किया। कैंट बोर्ड के स्कूली बच्चों को भी मिष्ठान वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा मंडलाध्यक्ष नितिन कार्की, अरविंद पड़ियार, सभासद भगवत सिंह रावत, आशीष बजाज, पंकज बर्गली, निखिल बिष्ट, संतोष कुमार, हरीश राणा, संतोष साह, भरत मेहरा, विक्रम राठौर, विकास जोशी, कृष्ण कुमार शर्मा, अजय कुमार, विक्की सोनकर, मुकेश, बृजेश आदि मौजूद रहे।

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें