हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। राजनीति में सब मुमकिन है। सोमवार दोपहर एक झटके में उत्तराखंड के 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका, 46 नगर पंचायतों का गणित बदल गया।
आरक्षण की पहली लिस्ट ने सबको चौंकाया था। ऐसे में किसी के सपने टूटे थे तो किसी ने सपना देखना शुरू कर दिया था। लेकिन अब एक झटके में निकाय चुनाव का पूरा गणित हिल गया है।
बात अगर हल्द्वानी नगर निगम की करें तो यहां भी अब नगर निकाय चुनाव दिलचस्प हो गया है। सबसे बड़ी मुश्किल उन नेताओं के सामने आ गई है जिन्होंने खुद को ओबीसी जाहिर कर दावेदारी की थी।
हल्द्वानी नगर निगम में बड़ा बदलाव हुआ है। अब यह सीट ओबीसी के बजाय अनारक्षित यानि सामान्य की गई है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के ओबीसी नेताओं को झटका लगा है। अनारक्षित होने से अब हल्द्वानी नगर निगम का चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है।
वहीं, अल्मोड़ा सीट ओबीसी के लिए आरक्षित हुई है। इसके साथ ही देहरादून नगर निगम को अनारक्षित, ऋषिकेश को अनुसूचित जाति, हरिद्वार को ओबीसी महिला, रुड़की को महिला, कोटद्वार अनारक्षित, श्रीनगर महिला, रुद्रपुर अनारक्षित, काशीपुर अनारक्षित और पिथौरागढ़ नगर निगम के मेयर पद को महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
नगर पालिका आरक्षण में भी बदलाव हुआ है। देखें लिस्ट:
नगर पंचायतों के आरक्षण की स्थिति: देखें लिस्ट