हल्द्वानी में आधी रात पकड़ा “शोर” वाला दबंग तब आया चैन 

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। वो रोजाना की तरह हल्द्वानी में घर की छत पर “आज बोतल्लन खुल्लन दो, दारु-शारू ढूल्लन दो, व्हिस्की दा पेग लगा के सारी दुनिया भुल्लन दो, पार्टी आल नाईट, पार्टी आल नाईट, पार्टी आल नाईट, वी डू पार्टी आल नाईट, सुन लो सारी दुनिया वालो जितना भी तुम जोर लगा लो, करेंगे पार्टी सारी रात ?? दम हैं तो बंद करवा लो, पार्टी आल नाईट, पार्टी आल नाईट पार्टी आल नाईट, वी डू पार्टी आल नाईट, सुन लो सारी दुनिया वालो जितना भी तुम जोर लगा लो करेंगे पार्टी सारी रात ?? में दम हैं तो बंद करवा लो….. वाला गीत बजाने का आदी था।

यही नहीं इसके अलावा अरिजीत सिंह, सोनू निगम, शान, उदित नारायण, कुमार सानू, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, मुकेश, जगजीत सिंह, एआर रहमान, सुखविंदर सिंह, शंकर महादेवन, हनी सिंह और बादशाह के गाने भी देर रात तक बजाना उसका शौक कहें या फितूर था। डीजे रात 10 बजे तक ही बजाना है, यह बात उसने अपने जूते की नोंक पर रख दी थी। पुलिस का डर मानो उसके जहन में था ही नहीं। कुल मिलाकर डीजे मालिक ने क्षेत्र के लोगों का जीना मुहाल कर रखा था।

Ad

सोचिए नीलांचल कॉलोनी क्षेत्र में पढ़ने वाले बच्चों पर क्या बीतती होगी? बुजुर्गों बीमारों का क्या हाल होता होगा? थक हारकर नौकरी से घर आए लोगों की नींद का क्या होता होगा? लेकिन इन सबकी नींद उड़ाकर तेज आवाज का शौकीन भूपेंद्र मौर्या मदमस्त था। जाहिर सी बात है जूस या दूध पीकर तो वो हुल्लड़बाजी नहीं करता होगा। शोर के साथ साथ नशे का आदी भी होगा ही।

लेकिन बीती रात डहरिया क्षेत्र के इस शोरबाज डीजे मालिक का बैंड बज गया। जैसे ही “दम हैं तो बंद करवा लो” वाली लाइन कान में घुसी तो हल्द्वानी के नीलांचल कॉलोनी में एक जागरूक बुजुर्ग के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने फौरन 112 नंबर डायल किया और कुछ ही देर में डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व वाली पुलिस मौके पर पहुंच भी गई।

रात करीब 12:35 बजे जब पुलिस लट्ठ लेके नीलांचल कॉलोनी में पहुंची तो देखकर हैरान रह गई। यहां डीजे का शोर करने वाला कोई और नहीं बल्कि भूपेन्द्र मौर्या निकला। जो पहले भी कई बार देर रात डीजे बजाने के चलते पुलिस के रडार पर आ चुका था।

आधी रात तक नीलांचल कॉलोनी में घर की छत पर तेज ध्वनी में डीजे बजाकर निर्धारित समय और ध्वनि तीव्रता का उल्लंघन करने पर डीजे स्वामी भूपेन्द्र मौर्या का चालान अन्तर्गत धारा 51(3)/ 83 पुलिस अधिनियम में किया गया। भूपेंद्र मौर्या पहले भी काफी देर रात तक डीजे बजाने का आदी रहा है। ऐसे में इस बार हल्द्वानी पुलिस ने उसके डीजे उपकरणों को भी कब्जे लिया। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें