काठगोदाम से मुंबई जाने वाले यात्री ध्यान दें, अगले महीने इस दिन नहीं चलेगी ट्रेन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। काठगोदाम और हल्द्वानी से मुंबई जाने वाले यात्री ध्यान दें। रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए 11 और 12 सितम्बर को 09075/09076 मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल विशेष गाड़ी का निरस्तीकरण करने का निर्णय लिया है।

मुम्बई सेन्ट्रल से 11 सितम्बर 2024 को चलने वाली 09075 मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

काठगोदाम से 12 सितम्बर 2024 को चलने वाली 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें