
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। नगर निगम क्षेत्र में डॉग लवर्स के लिए अच्छी खबर है। अब डॉग के पंजीकरण के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
मेयर गजराज सिंह बिष्ट आज नए ऑनलाइन पालतू डॉग पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से शहर के सभी पालतू डॉग मालिक अब अपने डॉग का पंजीकरण घर बैठे कर सकेंगे।

पोर्टल की प्रमुख सुविधाएं:
नया पंजीकरण: पालतू कुत्ते का पहली बार पंजीकरण आसानी से ऑनलाइन किया जा सकेगा।
नवीनीकरण: पहले से पंजीकृत कुत्तों का पंजीकरण समय पर नवीनीकृत किया जा सकेगा।
स्थिति की जांच: पंजीकरण की वर्तमान स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकेगी।
प्रमाण पत्र डाउनलोड: पंजीकरण प्रमाण पत्र सीधे पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकेगा।
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि यह सुविधा पालतू कुत्ता मालिकों को नगर निगम कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाएगी और प्रक्रिया को पारदर्शी व सरल बनाएगी।
नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई पालतू कुत्ता मालिक 30 सितम्बर 2025 तक पंजीकरण कराने में विफल रहता है तो उसे ₹2000 का जुर्माना देना होगा।
इस पोर्टल पर पंजीकरण के लिए इच्छुक पालतू कुत्ता मालिक नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सेवा का लाभ उठा सकते हैं-
https://haldwaninagarnigam.com/Pet-License
