रक्षाबंधन के दिन तिरंगे में लिपटकर आया गैरसैंण का लाल हवलदार बसुदेव सिंह, शोक में देवभूमि

खबर शेयर करें -

गैरसैंण, प्रेस 15 न्यूज। आज देशभर में भाई बहन के अमिट प्रेम की निशानी रक्षाबंधन की खुशियां बिखर रही हैं। इस बीच देवभूमि उत्तराखंड के गैरसैंण के लाल हवलदार बसुदेव सिंह की शहादत की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। बलिदानी सैनिक बेटे का पार्थिव शरीर आज सुबह गांव पहुंचा तो पूरा पहाड़ दुख में डूब गया।

गैरसैंण में सारकोट गांव निवासी और सेना के बंगाल इंजीनियर में हवलदार बसुदेव सिंह (31) ने सीमा पर बलिदान दे दिया। आज सुबह जब शहीद बेटे का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो बसुदेव जिंदाबाद, जब तक सूरज चांद रहेगा बसुदेव तेरा नाम रहेगा, भारत माता की जय के नारे गूंज गए।

16 अगस्त को बसुदेव के पिता पूर्व सैनिक हवलदार फते सिंह को शाम करीब छह बजे यूनिट से हवलदार बसुदेव की निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटना से मृत्यु होने की खबर मिली थी। वर्तमान में लेह में सेवारत बसुदेव करीब 13 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे।

बसुदेव अपने पीछे दो बेटे (6 और 2 साल), पत्नी नेहा देवी और मां माहेश्वरी देवी और पिता पूर्व सैनिक हवलदार फते सिंह को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। बसुदेव की मां माहेश्वरी देवी बीते दो साल से बीमारी के कारण बिस्तर में जीवन व्यतीत कर रही हैं।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें