हे सैन्यभूमि हे देवभूमि! तुझे शत शत नमन, देश की खातिर शहीद हो गया सोमेश्वर का 24 साल का लाल, पीछे छोड़ गया आंसुओं का सैलाब

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। एक बार फिर सैन्य भूमि उत्तराखंड का लाल मां भारती की सेवा पथ पर शहीद  हो गया। ये खबर जैसे ही शहीद सैनिक कमल सिंह भाकुनी (24) के घर पहुंची मानो दुख का सैलाब टूट पड़ा।

शहीद कमल सिंह भाकुनी (फाइल फोटो)

सोमेश्वर के तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी सैनिक कमल सिंह भाकुनी मणिपुर में शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को उनके गांव पहुंचेगा। ये दुखद खबर जैसे ही आई , क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक,  मणिपुर में तैनात 16 कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिक कमल सिंह भाकुनी को ड्यूटी के दौरान नक्सली मुठभेड़ में गोली लग गई। कमल चार वर्ष पूर्व ही सेना में भर्ती हुए थे।

इतना ही नहीं कमल 25 दिन पहले ही छुट्टी के बाद ड्यूटी पर वापस लौटे थे। शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं जबकि मां दीपा भाकुनी गृहणी हैं। कमल का बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में है।

बताया गया है कि शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार यानी आज उनके पैतृक घर पहुंचेगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें