
नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। सरोवरनगरी नैनीताल में आज पांच दिवसीय प्रतिष्ठित नंदा देवी महोत्सव, माँ को विदा कर सम्पन्न हुआ। माँ की विदाई में हजारों लोगों ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच नगर भ्रमण किया।
नैनीताल में अष्टमी को माँ नन्दा सुनन्दा की मूर्ति स्थापना के बाद प्रतिष्ठित मां नन्दा देवी महोत्सव का पूजा अर्चना के साथ भव्य रूप से समापन हुआ। माँ नन्दा सुनन्दा के डोले को ढोल नगाडो के साथ नगर मे भ्रमण कराया गया और सुन्दर झांकियां निकाली गई।

इसमें, पिथौरागढ़ की लखिया भूत नृत्य, छोलिया नृत्य, मां काली की झांकियां और शिव पार्वती मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। पर्यटकों के साथ माँ नन्दा सुनन्दा की एक झलक पाने को श्रद्धालु बेेताब दिखे। नगर में माँ नन्दा सुनन्दा की झाकी में नगर के सभी वर्गो के लोग शमिल हुए।
पूरी आस्था के साथ माँ नन्दा सुनन्दा की मूर्तियों को नैनीझील में शाम को विसर्जित किया जाएगा। डोले में मान्यताओं के अनुसार बरसात की बूंदें पड़ने से भक्तजन खुश नजर आए।
(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)
