झमाझम बारिश से नैनी झील का जलस्तर बढ़ा, दो इंच गेट खुला

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। लगातार हो रही बारिश ने सरोवर नगरी नैनीताल की जान नैनी झील को लबालब कर दिया है। नैनी झील का जलस्तर सामान्य से ऊपर आते ही सिंचाई विभाग ने दो इंच गेट को खोल दिया है। अब विभाग यलो अलर्ट को देखते हुए इसे मेंटेन करने का मन बना रहा है।

नैनीझील में लगभग 80 फीट गहरे पानी को एक शून्य बिंदु से ऊपर बढ़ने पर ही बारह फीट तक गेज किया जाता है। इसमें ब्रिटिश प्रणाली और अमूलचूल बदलाव के बाद प्रत्येक माह की निश्चित तिथियों पर जलस्तर और निकासी का विवरण बनाया गया है।

Ad

विभाग के दस्तावेजों के अनुसार 15 अगस्त तक झील में 10फीट पानी रखना है। आज जब जलस्तर दस फीट और दो इंच(10″2′) हो गया है, तो झील की देखरेख करने वाले सिंचाई विभाग ने स्काडा गेट को 2 इंच खोल दिया।

झील से पानी निकासी से पहले इसकी धारा के आसपास रहने वाले लोगों को सूचित किया जाता है। सिंचाई विभाग के ए.ई. डी.डी.सती ने बताया कि मंगलवार सवेरे आठ बजे नैनीझील का जलस्तर 10″2′ पहुँच गया।

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट दिया है, जिसे देखते हुए गेट को दो इंच खोला गया है। अभी दस से पंद्रह क्यूसैक पानी की निकासी हो रही है और झील में पानी बढ़ने पर गेटों को ज्यादा खोल दिया जाएगा। ये भी कहा कि झील के गेटों को ज्यादा खोलने से पहले नाले के समीप के लोगों को चेताया जाएगा।

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें