

उत्तरकाशी , प्रेस 15 न्यूज। एक बार फिर बरसात का सीजन कहर बरपाने लगा है। पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी जिलों में नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में सतर्क रहकर सुरक्षित रहें।
उत्तरकाशी में देर रात बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे पर तबाही मच गई है। इस दौरान यहां होटल निर्माण स्थल तबाह हो गया है, जिससे कई मजदूर लापता हो गए। ये मजदूर सड़क निर्माण व अन्य कार्य में लगे हुए थे। रात को टेंट लगाकर रह रहे थे। अचानक तेज सैलाब आया और वे बह गए।

अभी तक आठ से नौ लोगों के लापता होने की खबर है। ये सभी नेपाली मूल के हैं। उत्तरकाशी डीएम प्रशांत आर्य के अनुसार, रेस्क्यू टीम लापता लोगों की खोजबीन में जुटी है।
वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर स्थित स्याना चट्टी के पास कुपड़ा कुनसाला मोटर मार्ग पर पुल के पास ऊपर से भारी मलबा बोल्डर आने से यमुना नदी का बहाव थम गया और यहां झील बननी शुरू हो गई।

