केरल पहुंचा मानसून, उत्तराखंड में बरसने की तारीख आई सामने

Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून/हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। झुझलाने वाली गर्मी से मुक्ति मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम परिवर्तन के चलते गर्मियों में अधिक बरसात हो रही है। मॉनसून ने भी इस बार समय से पहले दस्तक दी है।

सामान्य से आठ दिन पहले मॉनसून केरल पहुंच गया है। केरल में मानसून के दस्तक देने के बाद उत्तराखंड में भी मानसून का इंतजार है। माना जा रहा है कि उत्तराखंड में मानसून 10 जून से 20 जून के बीच पहुंचेगा।

हालांकि मानसून पहले हो रही बारिश ने आम जनजीवन प्रभावित किया है। पहाड़ से मैदान तक बारिश की फुहारों ने कहीं राहत दी तो कहीं आफत भी आई। नदी नाले उफान पर आए और शहरों में कूड़ा सड़क पर आ गया।

हल्द्वानी में कॉलोनी कॉलोनी खोदी गई सड़कें जलमग्न हुई जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। ये बदहाल सड़कें कब सुधरेंगी, ये बताने वाला कोई नहीं है। डीएम से लेकर आयुक्त के आदेश कोरे साबित हो रहे हैं।

एक आंकड़े के हिसाब से उत्तराखंड में पिछले 22 दिनों में 65 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में अभी काफी बारिश हो रही है। ये ही हालात मानसून में भी रहेंगे। इस बार उत्तराखंड में मानसून जमकर बरसेगा।

उत्तराखंड में इस समय मंथली रेनफॉल एक्सेस में है। इस बार देशभर में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। उन्होंने कहा पहाड़ी इलाकों में इस बार अधिक बारिश होगी।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
1
+1
1
+1
1
Ad Ad Ad Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें