हल्द्वानी के मकान मालिक ध्यान से पढ़ लें ये खबर, वरना कटेगा चालान और बदनामी भी होगी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस15 न्यूज। अगर आप मकान मालिक हैं तो सावधान और जागरूक होकर अपने घर को किरायेदार के हवाले कीजिए। किराए के रूपए आपको जिंदगी भर का दुख दे सकते हैं। जिसके बाद पुलिस का नकद चालान और बदनामी होना भी तय है।

हम ये बात आपको डराने के लिए नहीं बल्कि सतर्क रखने के लिए कह रहे हैं। दरअसल मंगलवार शाम पुलिस ने हल्द्वानी के पॉश और संभ्रांत इलाके कलावती कॉलोनी के एक घर से देह व्यापार चलाते गिरोह के चार लोगों को धर दबोचा। जिसमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। इतना ही नहीं मकान मालिक प्रवीण कुमार का किरायेदार का सत्यापन न करने पर पांच हजार का नगद चालान भी किया गया।

हैरानी कि बात यह है कि पकड़े गए सभी आरोपी पहले भी इसी अपराध में गिरफ्तार हो चुके हैं। बावजूद उन्होंने अनैतिक धंधे को नहीं छोड़ा। गौर करने वाली बात यह भी है कि गिरोह की सरगना महिलाएं बंगाल और आसाम की रहने वाली हैं। ऐसे समझा जा सकता है कि हल्द्वानी शहर कैसे दिन प्रतिदिन बाहरी राज्यों के लोगों द्वारा अनैतिक कर्मों का गढ़ बनता जा रहा है। शर्म की बात यह है कि इस अपराध में हल्द्वानी के लोग भी शामिल हैं।

गिरोह की सरगना तानिया शेख ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कलावती कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार का घर उसने 12 हजार रूपए प्रति माह के हिसाब से किराये में लिया था। जहां आसाम की रहने वाली शरीफा बेगम उसे देह व्यापार के लिए महिलाएं उपलब्ध कराती थी।

बताते चलें कि सरगना तान्या शेख, शरीफा बेगम और फैसल खान के विरुद्ध पूर्व में थाना मुखानी में एफआईआर नंबर 89 / 2022 धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम पंजीकृत और सरगना तान्या शेख के विरुद्ध थाना काठगोदाम में 67/2023 धारा 373 /370 /34 भादवि व 3/4/5/6/8 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम पंजीकृत है।

ये है आरोपियों का नाम पता :

1- तान्या शेख उर्फ प्रियंका मंडल उम्र 28 वर्ष, निवासी सोनाखाली, थाना बासंती जिला कैनिग दक्षिण, 24 परगना पश्चिम बंगाल हाल निवासी कलावती कॉलोनी, हल्द्वानी।

2 -सकलेन शेख पुत्र नवीरेल शेख उम्र 23 वर्ष, निवासी सोनाखाली थाना बासंती, जिला कैनिग दक्षिण, 24 परगना, पश्चिम बंगाल, हाल निवासी कलावती कॉलोनी हल्द्वानी ।

3– शरीफा बेगम पत्नी अली हैदर उम्र 25 वर्ष, निवासी तेजपुर पोस्ट कोटा मुनि, जिला इसाबेल, थाना करीमगंज आसाम, हाल निवासी कलावती कॉलोनी, हल्द्वानी ।

4– फैजल खान पुत्र तस्लीम अहमद उम्र 25 वर्ष, निवासी नई बस्ती, काठगोदाम (ग्राहक)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें